Site icon Dainik Savera Times

बिग बॉस 20’ के पहले वीकेंड का वार में छाए काजी तौकीर, सलमान ने कहा- ‘रॉकस्टार एक ही है’

Qazi Tauqeer Weekend Ka Vaar

Qazi Tauqeer Weekend Ka Vaar

मुंबई: अभिनेता सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने पहले वीकेंड के वार में गायक-कंटेस्टेंट काजी तौकीर को घर का इकलौता रॉकस्टार बताया। जियो हॉटस्टार ने वीकेंड के वार की झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “काजी तौकीर के रॉकस्टार अंदाज ने भाई को भी दीवाना बना दिया।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कहते हैं, “इस घर में कितने भी स्टार्स हैं। रॉकस्टार तो एक ही है, काजी तौकीर। इसके बाद सलमान ने बिग बॉस 20 के घरवालों से काजी तौकीर का स्टेप करवाया और फिर कहा कि यह स्टेप उनके लिए बहुत मुश्किल है। पहले हफ्ते में कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान नॉमिनेट हए हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि पहले वीकेंड का वार में ही पहला एविक्शन हो सकता है।

बिग बॉस का 20वां सीजन 6 सितंबर को शुरू हुआ था। इस बार शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की अलग-अलग लाइनअप है, जिसमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा ऋखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिद्धि तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेड खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।

बिग बॉस भारत में बिग बॉस फ्रेंचाइजी का एक भारतीय हिंदी भाषा का रियलिटी टेलीविजन शो है, जो कलर्स टीवी पर आता है। इस बार शो की थीम ‘तथास्तु’ रखी गई है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे टिके रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगी। इस सीजन के घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है जिसकी थीम ‘सिविलाइजेशन’ और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी है।

काजी तौकीर की बात करें तो उन्होंने रुपरेखा बनर्जी के साथ फेम गुरुकुल शो जीता। उन्हें भारतीय जनता ने फेम गुरुकुल, फेम एकेडमी के भारत के वर्शन का विनर चुना। उन्होंने 2005 के आखिर में रूपरेखा के साथ एक नया एल्बम रिलीज किया था।

Exit mobile version