Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब सीमित हो चुके हैं दयालुता जैसे गुण : Karan Johar

February 1, 2025

अब सीमित हो चुके हैं दयालुता जैसे गुण : Karan Johar

Karan Johar: फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जाैहर सोशल मीडिया पर अक्सर शानदार पोस्ट शेयर करते हैं। शनिवार को शेयर किए गए एक पोस्ट में जाैहर ने बताया कि दया करने की भावना कभी एक गुण हुआ करती थी मगर अब यह काफी सीमित हो चुकी है।

करण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘‘दया’’ पर अपने विचार रखते हुए बताया कि यह कभी स्टॉक में नहीं होती। करण जाैहर ने कैप्शन में लिखा, ‘‘दयालुता या दया कभी एक गुण हुआ करती थी। अब यह सीमित हो चुकी भावना है। यह कभी स्टॉक में नहीं होती है और इसकी बहुत सारी प्रतिकृतियां (मिलती-जुलती) हैं!

फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक करण जाैहर ने इससे पहले एक हालिया पोस्ट में बताया था कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। जानकारी देते हुए करण ने एक नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अमृता, सैफ के साथ ही सारा की भी खूब तारीफ की थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव करण जाैहर ने बताया था कि सैफ अली और अमृता का बेटा अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है।

करण ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इब्राहिम की तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने इब्राहिम की मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। अमृता सिंह के साथ ही करण ने सैफ अली खान के साथ पहली मुलाकात का भी जिक्र किया था और उन्हें विनम्र, आकर्षक और सहज बताया था। करण का मानना है कि इब्राहिम और सैफ देखने के साथ ही व्यवहार में भी एक जैसे हैं।

करण ने यह भी बताया था कि वह सैफ के पूरे परिवार को अच्छे से जानते हैं और सभी का दिल बहुत अच्छा है। करण ने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा था कि अभिनय इब्राहिम या उनके परिवार के खून में है और इस प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने के लिए वह उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें