Site icon Dainik Savera Times

फैमिली वेडिंग में रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आए Charu Asopa-Rajeev Sen, रिश्ते पर फिर उठे सवाल

छोटे परदे की फेमस अदाकारा चारू असोपा और राजीव सेन अपनी मैरिज लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर नोकझोंक आए दिन देखने को मिलती है। तो दूसरी और ये दोनों ऐसा कुछ कर देते हैं जिससे यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं के आखिर इनके रिश्ते में सब सही है या नहीं। हाल ही में ऐसा कुछ वाक्य हुआ जिसमें राजीव और चारू को एक फैमिली वेडिंग में साथ स्पॉट किया गया। जिसमें चारू ने पूरी शादी का व्लॉग बनाया था और व्लॉग में चारू और राजीव एक साथ “पहला पहला प्यार है” गाने पर रोमांटिक डांस करते भी नजर आ रहे हैं।

बता दें के राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर वेडिंग पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राजीव सेन की पूरी फैमिली को खुश देखा जा सकता है। फिलहाल देखा जा रहा है के कपल के बीच शायद अभी तक सब सही है। इससे पहले चारू ने अपने व्लॉग में बताया था कि वो प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाईं. पर 5 जनवरी को होने वाली शादी में जरूर पहुंचेंगी। ताकि जियाना भी अपने दादाजी से मिल सके।

राजीव सेन ने फैमिली वेडिंग पिक्चर्स शेयर करते हुए लिखा, ‘तीन ग्रैंड चिल्ड्रेन के साथ बाबा।’ बता दें के कपल के फैंस राजीव सेन, चारू असोपा और जियाना को एक साथ देख काफी खुश हैं। इसके साथ ही ये भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजीव और चारू अपनी शादी को फिर से एक मौका देना चाहते हैं। आपको बता दें के दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।

Exit mobile version