Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए Raghav Chadha और Parineeti Chopra की शादी की तारीख, स्थान और अन्य जानकारी

September 6, 2023

जानिए Raghav Chadha और Parineeti Chopra की शादी की तारीख, स्थान और अन्य जानकारी

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कथित तौर पर इस महीने लेक सिटी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के अनुसार शादी की रस्में 23-24 सितंबर को होटल लीला पैलेस और उदयविलास में होंगी। इस दौरान राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां उदयपुर आएंगी।

सूत्रों की मानें तो मेहंदी, हल्दी और संगीत कार्यक्रम 23 सितंबर से शुरू होंगे। साथ ही चर्चा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन भी रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सहित कई फिल्मी हस्तियों और दिल्ली और अन्य राज्यों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें