Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तारीख को करने जा रहे हैं Raghav-Parineeti सगाई, शुरू हुईं जोरो-शोरों से इंगेजमेंट की तैयारी

April 6, 2023

इस तारीख को करने जा रहे हैं Raghav-Parineeti सगाई, शुरू हुईं जोरो-शोरों से इंगेजमेंट की तैयारी

फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर की ख़बरें सामने आ रहीं थी। जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं के दोनों जल्द ही इंगेजमेंट करने वाले हैं जिसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो परिणीति और राघव इसी हफ्ते यानी 10 अप्रैल को सगाई कर सकते हैं।

खबरों की मानें तो दोनों अपने रिश्ते को रिंग सेरेमनी के बाद ऑफिशियल करेंगे।जानकारी के अनुसार बता दें के कपल की सगाई के फंक्शन में सिर्फ इनके क्लोज फ्रंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। ऐसे में दोनों की अंगेजमेंट की खबरों को सुन सभी लोग बेहद खुश हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

हालांकि इस कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। परन्तु पंजाबी सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने इनके रिश्ते पर मुहर लगाई थी और साथ ही वहीं आप सांसद संजीव अरोड़ा ने भी कपल को ट्वीट कर बधाई दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें