Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहु केतु करेगी ऐसा धमाका, 16 जनवरी को फिल्म देखने के लिए हो जाएं तैयार

December 20, 2025

राहु केतु करेगी ऐसा धमाका, 16 जनवरी को फिल्म देखने के लिए हो जाएं तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क: जब बॉलीवुड बार-बार वही हाई-वोल्टेज एक्शन और बड़े-बड़े प्यार के किस्सों का दही घोंटने में लगा रहता है, तभी कहीं से ‘राहु केतु’ आकर ऐसे लगती है जैसे गर्मी में अचानक खुली ठंडी खिड़की, ये फिल्म हटके है, नटखट है और अपनी अजीब-सी दुनिया पर पूरे कॉन्फिडेंस से खड़ी है यानी कुछ अलग, खेल-खेल में चौंकाने वाला और मज़ेदार पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी इस फिल्म की जान है और ये सिनेमाघरों में 16 जनवरी 2026 को आने वाली है। फिल्म का असली मज़ा इसके अनोखे तड़के में है। लोककथाएं, कल्पनालोक और सिचुएशनल कॉमेडी का ऐसा मिश्रण जो आमतौर पर हिंदी सिनेमा में कम ही देखने मिलता है। यहां शोर-शराबे का तमाशा कम है, स्मार्ट ह्यूमर और स्टाइल वाली कहानी ज्यादा है।

साथ ही ये फिल्म पुलकित और वरुण की धमालभरी जोड़ी की वापसी भी है, जिन्हें लोग फुकरे सीरीज़ के हनी और चूचा के रूप में बहुत प्यार कर चुके हैं। chemistry वही है, लेकिन दुनिया एकदम नई, यहां हंसी गलियों की शैतानी से नहीं, बल्कि लोककथाओं और मिथकों से पैदा होने वाली गड़बड़झाल से निकलती है और दोनों एक्टर्स को नया कॉमिक रिद्म आज़माने का मौका देती है।

शलिनी पांडे इस कहानी में एक अलग सी ताज़गी डालती हैं और चंकी पांडे अपनी मौजूदगी से मस्ती की एक और परत जोड़ देते हैं। पूरा कास्ट मिलकर फिल्म की फैंटेसी दुनिया और आम जिंदगी के बीच एक प्यारा सा संतुलन बना देता है।

विपुल विग के निर्देशन में ‘राहु केतु’ हल्की-फुल्की कॉमेडी, लोककथाओं की खुशबू और हल्के-हल्के सामाजिक इशारों को मिलाकर एक ऐसी फिल्म बनाता है जो न ज़्यादा शोर मचाती है, न भारी-भरकम ज्ञान देती है। ऐसे वक्त में जब दर्शक कुछ नया चाहते हैं, इसकी टेढ़ी-मेढ़ी लेकिन ताज़ा टोन सच में राहत देती है और सबसे अच्छी बात, ये फिल्म आपको पकड़कर चिल्लाकर ध्यान नहीं खींचती, बस मुस्कुराते हुए बुलाती है। आओ, अच्छा टाइम बिताते हैं। ज़ी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के साथ, 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में उतरने वाली ‘राहु केतु’ आसानी से साल की सबसे प्यारी और सरप्राइज़ देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें