Site icon Dainik Savera Times

Raid 2 Shooting: Ajay Devgan की फिल्म रेड 2 शूटिंग हुई पूरी,Vaani Kapoor नए किरदार में आएंगी नज़र

मुंबई : बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म रेड 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। अजय देवगन ने वर्ष 2018 में सुपरहिट फिल्म रेड में काम किया था। अब रेड की सीक्वल रेड 2 आ रही है। जब फिल्म रेड की सीक्वल रेड 2 की घोषणा हुई तब से फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी थी। वही आपको बता दे कि फिल्म रेड 2 शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल इस फिल्म को 15 नवंबर को प्रदर्शित किए जाने की योजना है।

इस फिल्म में अजय देवनग आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं। अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में मुंबई से शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि ‘रेड 2’ की शूटिंग व्यापक रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान में की गई है। फिलहाल, यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है।

इस बार फिल्म की कहानी करीब सौ करोड़ रुपये के टैक्स घोटाला करने वाले उत्तर प्रदेश के एक राजनेता और व्यवसायी की सत्य कहानी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हिंदी सिनेमा में ग्लैमरस अभिनेत्री की छवि बना चुकी वाणी का दावा है कि इस फिल्म में उनकी भूमिका में कुछ नयापन दिखेगा। इसके साथ ही अब देखना दिलचस्प होगा कि रेड 2 में अजय जैसे अभिनेता के सामने उन्हें कितनी विविधता दिखाने का मौका मिला है।

Exit mobile version