Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raj Shandilya-Vimal Lohati ने दर्शको को दिया सरप्राइज, गणेश उत्सव पर लॉन्च हुआ ‘Kathavachak Films’

September 17, 2024

Raj Shandilya-Vimal Lohati ने दर्शको को दिया सरप्राइज, गणेश उत्सव पर लॉन्च हुआ ‘Kathavachak Films’

मुंबई: गणेश उत्सव के मौके पर निर्माता राज शांडिल्य ने अपने बिजनेस पार्टनर विमल लहोटी के साथ नए प्रोडक्शन हाउस ‘कथावाचक फिल्म्स’ की शुरूआत की। गणेश उत्सव के मौके पर लालबाग चा राजा मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर राज शांडिल्य और विमल लहोटी ने ‘कथावाचक फिल्म्स’ की शुरुआत की।

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को होगी रिलीज

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ इस बैनर के अंतर्गत रिलीज होने वाली पहली फिल्म है, जो कि 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आयेगी। अपने बैनर कथावाचक फिल्म्स को लॉन्च करते हुए राज शांडिल्य ने कहा कि यह प्रोडक्शन हाउस उनका सपना रहा है।

राज ने कहा- बप्पा के आशीर्वाद के साथ लॉन्च करना रहा काफी सुनहरा

राज ने कहा,‘कथावाचक फिल्म्स को बप्पा के आशीर्वाद के साथ और अपने बेटे के जन्मदिन पर लॉन्च करना काफी सुनहरा रहा। हमारी पहली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो अनोखी लव स्टोरी है और मैं इंतजार नहीं कर सकता कि ऑडियंस विक्की और विद्या की कहानी के मैजिक को जल्द से जल्द सिल्वर स्क्रीन पर देखे। वहीं, विमल लाहोटी ने कहा कि ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ के जरिये हम उस कास्ट को साथ लेकर आए हैं, जिनका साथ में पहले कभी जादू स्क्रीन पर देखने को नहीं मिला। इस फिल्म की कास्ट कहानी के जरिये लोगों को काफी हंसाएगी। लालबाग चा राजा में गणपति का आशीर्वाद लेकर हमने ये जर्नी शुरू की है, जो कि एक सक्सेसफुल जर्नी साबित होगी। विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म हिंदी सिनेमा में एक नए एरा की शुरुआत होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें