Site icon Dainik Savera Times

राजा शिवाजी ने रचा इतिहास: फिल्म ने पहले दिन की 12.40 करोड़ की कमाई

film raja shivaji

film raja shivaji

एंटरटेनमेंट डेस्क: जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म राजा शिवाजी ने शानदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन ₹12.40 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ मराठी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। साथ ही यह 2026 की सभी फिल्मों में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन गई है। इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है।

1 मई 2026 को मराठी और हिंदी में जियो स्टूडियोज़ द्वारा भव्य रूप से रिलीज़ की गई यह फिल्म महान योद्धा राजा शिवाजी को समर्पित है। महाराष्ट्र सहित कई जगहों पर दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी, जिससे शानदार ऑक्यूपेंसी और फुटफॉल देखने को मिले।

हिंदी और मराठी मीडिया के समीक्षकों से फिल्म को सर्वसम्मति से शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म आगे भी मजबूत प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

Exit mobile version