Site icon Dainik Savera Times

Jio Studios और Mumbai Film Company ने जारी किया ‘राजा शिवाजी’ का टीज़र

‘Raja Shivaji’Release Teaser

‘Raja Shivaji’Release Teaser

एंटरटेनमेंट डेस्क: जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला लुक टीज़र जारी कर दिया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ थिएटर में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब यह टीज़र डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आ गया है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की महान विरासत को बड़े स्तर पर पेश करती है और मराठी सिनेमा में एक पैन-इंडिया स्पेक्टेकल के रूप में सामने आ रही है। रितेश विलासराव देशमुख इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म में भव्यता के साथ एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है, जो स्वराज्य के जन्म पर आधारित है।

टीज़र में एक बेटे की कहानी की झलक मिलती है, जिसने संकल्प लेकर इतिहास बदल दिया। इसमें जोश, भावना और वीरता का दमदार मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में संजय दत्त,अभिषेक बच्चन, विद्या बालन,महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते जिनिलीया देशमुख के साथ रितेश विलासराव देशमुख नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। भव्य एक्शन और शानदार तकनीक के साथ यह फिल्म एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

थिएटर में इसके टीज़र को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ इसे सराहा। अब डिजिटल रिलीज़ के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह फिल्म भारत के इतिहास को भव्यता, भावना और शानदार प्रस्तुति के साथ एक नए अंदाज़ में पेश करेगी।

Exit mobile version