Dainik Savera Times

रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Rajat Dalal marriage

एंटरटेनमेंट डेस्क: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ में नजर आ चुके रजत दलाल ने हाल ही में चुपचाप शादी कर ली है। इस खुशखबरी को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं। वे इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगीं।

तस्वीरों में दिखी खास बॉन्डिंग

रजत दलाल ने अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में वह अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कहीं वह उनका हाथ थामे दिखते हैं, तो कहीं दोनों एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते नजर आते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और खुशी तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।

 

शादी के लुक ने खींचा ध्यान

इस खास मौके पर रजत ने ऑफ-व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी, जिसमें वह काफी आकर्षक लग रहे थे। वहीं उनकी दुल्हन ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना, जो उन पर खूब जच रहा था। अपनी शादी की तस्वीरों के साथ रजत ने लिखा- जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

रजत की शादी की खबर सामने आते ही फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। निक्की तंबोली ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं शिव ठाकरे ने भी कमेंट कर शुभकामनाएं भेजीं। कशिश कपूर ने भी सरप्राइज जताते हुए उन्हें ढेर सारी बधाई दी। इसके अलावा दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया और कृष्णा श्रॉफ ने भी इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पहले जुड़ चुका था नाम

बता दें रजत दलाल का नाम पहले सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों ‘द 50’ में साथ नजर आए थे और इससे पहले ‘बिग बॉस’ में भी एक साथ दिखाई दिए थे। हालांकि, अब रजत ने शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है।

Exit mobile version