Site icon Dainik Savera Times

इंतजार खत्म! 37 साल से फंसी रजनीकांत-शत्रुघ्न-हेमा की ये मूवी होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क: 37 साल का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और अनिता राज अभिनीत फिल्म ‘हम में शहंशाह कौन’ अब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इसे हर्मेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। प्रोड्यूसर राजा रॉय हैं, जो दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय के भाई हैं। 1989 में बनी इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा, शरत सक्सेना, अमरीश पुरी और जगदीप जैसे दमदार कलाकार भी हैं। शूटिंग पूरी होने के बावजूद यह दशकों तक रिलीज नहीं हो पाई।

ईटाइम्स के अनुसार, शूटिंग के बाद राजा रॉय लंदन चले गए थे, जिससे प्रोजेक्ट अधर में लटक गया। कई कोशिशों के बावजूद राजा के बेटे की असमय मृत्यु और डायरेक्टर हर्मेश मल्होत्रा के निधन से फिल्म पूरी न हो सकी। अब राजा ने भारत लौटकर इसे पूरा करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:  ‘बीमारू से निकलकर भारत का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश’, यूपी दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ

 यह फिल्म मेरा बच्चा हैः राजा रॉय

राजा रॉय ने कहा कि हमने कभी हार नहीं मानी। दशकों में कई दुखद घटनाएं हुईं, लेकिन फिल्म बची रही। यह सिर्फ फिल्म नहीं, मेरा बच्चा है। यह एक्शन-रिवेंज स्टोरी है। उन्होंने बताया कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से विजुअल स्मूदिंग, ऑडियो मास्टरिंग और गैप्स भरने के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया। फिल्म की आत्मा बरकरार है।

मॉडर्न टेक्नोलॉजी से रिवाइव

एसोसिएट प्रोड्यूसर शबाना और असलम मिर्जा ने रिस्टोरेशन में अहम भूमिका निभाई। असलम ने कहा, “पांच साल से कोशिश कर रहा हूं। इसे आधुनिक फॉर्मेट में रिफ्रेश किया, साथ ही एक नया गाना जोड़ा।”

कलाकारों से परमिशन

90 के दशक में सभी से एनओसी ली गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने मंजूरी दी, रजनीकांत से बात चल रही है। हेमा मालिनी ने मना किया लेकिन शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: ‘भारत पर लगा 25% अतिरिक्त शुल्क हट सकता है’, रूसी तेल पर टैरिफ को लेकर अमेरिका के नरम संकेत

Exit mobile version