Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रजनीकांत ने नारा लोकेश से फोन पर बात की, चंद्रबाबू नायडू को योद्धा बताया

September 14, 2023

रजनीकांत ने नारा लोकेश से फोन पर बात की, चंद्रबाबू नायडू को योद्धा बताया

अमरावती: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सांत्वना देने के लिए टीडीपी महासचिव नारा लोकेश से फोन पर बात की। लोकेश, एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष को महान दोस्त और योद्धा बताते हुए रजनीकांत ने उनका हालचाल पूछा। सुपरस्टार ने लोकेश को बहादुर बनने की सलाह दी।

टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा कि उनका दोस्त कभी कुछ गलत नहीं करेगा। लोकेश से यह भी कहा कि नायडू के द्वारा किया गया विकास और अच्छा काम उनकी रक्षा करेगा। उन्हें अवैध गिरफ्तारी से कोई नुकसान नहीं होगा। रजनीकांत ने उम्मीद जताई कि नायडू अपने द्वारा की गई जनसेवा और अच्छे कार्यों के कारण जल्द ही बाहर आएंगे।गौरतलब है कि रजनीकांत इस साल अप्रैल में विजयवाड़ा में टीडीपी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के शताब्दी समारोह में नायडू के साथ शामिल हुए थे।

इस अवसर पर अपने भाषण के दौरान, सुपरस्टार ने नायडू की दूरदर्शतिा और अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए हैदराबाद में हुए विकास के लिए उनकी प्रशंसा की थी।रजनीकांत ने दावा किया था कि नायडू ने 1990 के दशक के अंत में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग में उछाल के बारे में बात की थी, जब किसी ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था।सुपरस्टार ने कहा कि नायडू विजन 2047 के साथ आंध्र प्रदेश को विकसित करने की योजना बना रहे थे। अगर वह परियोजना लागू हो जाती है, तो आंध्र भारत में महान ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं ने रजनीकांत के भाषण की कड़ी आलोचना की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें