Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Coolie vs War 2: बॉक्स ऑफिस पर हफ्तेभर की जंग, जानें कौन निकला आगे

August 22, 2025

Coolie vs War 2: बॉक्स ऑफिस पर हफ्तेभर की जंग, जानें कौन निकला आगे

Coolie vs War 2 BO Collection: सिनेमाघरों में इस वक्त दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में आमने-सामने हैं। एक ओर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म कुली है तो दूसरी ओर बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन और साउथ के दमदार अभिनेता जूनियर एनटीआर की वॉर 2। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज़ हुईं और शुरुआत से ही दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ओपनिंग के दिन दोनों फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की।

‘कुली’ का प्रदर्शन

रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर पहले से ही भारी उत्साह था। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार रिस्पॉन्स हासिल किया। ओपनिंग वीकेंड पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई और भारी भरकम कमाई दर्ज की। हालांकि, हफ्ते के आगे बढ़ते ही फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार के बाद से फिल्म के लिए रोजाना 10 करोड़ रुपये कमाना भी मुश्किल साबित हो रहा है। बावजूद इसके, पहले हफ्ते में कुली ने कुल 229.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए बेहतरीन आंकड़ा है।

‘वॉर 2’ की स्थिति

ऋतिक रोशन की वॉर 2 को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म की खासियत यह रही कि इसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से बहुत अधिक थीं और शुरुआत में फिल्म ने बढ़िया कमाई भी की। हालांकि, यह फिल्म भी स्थिर नहीं रह पाई और हफ्तेभर में इसकी रफ्तार थमने लगी। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने 204.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया और आखिरकार 200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

साफ है कि पहले हफ्ते में कुली ने लगभग 25.5 करोड़ रुपये ज्यादा कमाकर वॉर 2 को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है। बड़े बजट में बनी इन फिल्मों के लिए आने वाले हफ्ते बेहद अहम होंगे क्योंकि बजट निकाल पाना आसान नहीं लग रहा। कुली और वॉर 2 दोनों ने शुरुआत में दर्शकों का दिल जीतने और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफलता हासिल की, लेकिन अब दोनों फिल्मों की असली परीक्षा शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें