Site icon Dainik Savera Times

Rajinikanth की फिल्म ‘Vettaiyan’ 10 अक्टूबर को होगी रिलीज, सिनेमाघरों में देगी इस फिल्म को टक्कर

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। लाइका प्रोडक्शन ने ‘वेट्टैयन’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। उन्होंने रजनीकांत एक नया पोस्टर जारी किया है, इसके कैप्शन में लिखा है “टारगेट लॉक्ड ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर, 2024 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सुपरकॉप के रूप में सुपरस्टार तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज हो रही है।

बता दे कि फ़िल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। टीजे ज्ञानवेल निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशरा विजयन मुख्य भूमिका में हैं।

सिनेमाघरों में ‘कंगुवा’ से टकराएगी

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ सिनेमाघरों में अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ से टकराएगी। यह एक महाकाव्य टकराव होगा क्योंकि ‘कांगुवा’ और ‘वेट्टैयन’ 2024 में तमिल सिनेमा की दो सबसे प्रतिष्ठित फिल्में हैं। बता दें बीते दिनों सूर्या की ‘कंगुवा’ के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version