Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ‘मुन्ना भाई 3’ बनाएंगे राजकुमार हिरानी, कही ये बड़ी बात

December 30, 2023

अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ‘मुन्ना भाई 3’ बनाएंगे राजकुमार हिरानी, कही ये बड़ी बात

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर‘मु्न्ना भाई 3’बनायेंगे। राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त और अरशद वारसी को लेकर सुपरहिट फिल्म‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ बनायी थी।‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की सफलता के बाद हिरानी ने लगे रहो मु्न्ना भाई’बनायी। दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त‘मुन्ना भाई 3’का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच राजकुमार हिरानी ने‘मुन्ना भाई 3’को लेकर अपडेट दिया है। हिरानी ने बताया‘मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में काफी अच्छी बनीं। मेरे पास पांच अधूरी स्क्रिप्ट है, लेकिन जब तक मैं उन दोनों फिल्मों की कहानी से इन्हें मैच नहीं कर लेता,तब तक मैं मु्न्ना भाई 3 को नहीं बनाऊंगा।

मैं इस फ्रेंचाइजी की एक और फिल्म बनाने की काफी एक्साइटेड हूं, लेकिन मैंने अभी ये तय नहीं किया है कि इस पर मैं काम कब करूंगा। संजय दत्त का मेरे पास इसके लिए कॉल आता है। लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हां एक कहानी मेरे पास है,जो मुझे लगता है बन सकती है। मेरा मन बहुत है कि मैं इसे बनाऊं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें