Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajkumar Hirani की “डंकी” को शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल (SIFF) में स्क्रीनिंग के लिए किया गया सेलेक्ट

June 17, 2024

Rajkumar Hirani की “डंकी” को शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल (SIFF) में स्क्रीनिंग के लिए किया गया सेलेक्ट

राजकुमार हिरानी, ​​जो अपनी फिल्मों की खूबसूरत कहानी और इमोशन को गहराई से छूने के लिए जाने जाते हैं, अब अपनी हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी स्टारर फिल्म “डंकी” के साथ सभी को इंप्रेस करना जारी रखे हुए हैं। फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मौजूद दर्शकों का भी दिल जीता है और इस तरह से यह एक और उपलब्धि अपने नाम करने जा रही है।

फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी कभी न मिटने वाली लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी है। फिल्म का असर अभी भी देखने मिल रहा है, क्योंकि राजकुमार हिरानी को शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF) में “डंकी” फिल्म स्क्रीन करने के लिए इन्वाइट किया गया है। राजकुमार हिरानी को SIFF में फिल्म रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर इन्वाइट किया गया है।

बता दें कि “डंकी” को 14 से 23 जून तक होने वाले SIFF 2024 के इंटरनेशनल पैनोरमा सेक्शन के लिए चुना गया है। SIFF में 15, 18 और 20 जून को “डंकी” की स्क्रीनिंग होगी। राजकुमार हिरानी और पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है, क्योंकि फिल्म को वैश्विक पहचान मिल रही है। शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF) की स्थापना 1993 में हुई थी और इसे इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म फेस्टिवल द्वारा मान्यता प्राप्त नॉन-स्पेशलाइज्ड कॉम्पिटेटिव फिल्म फेस्टिवल में से एक माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें