Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajkumar Hirani की ‘डंकी’ ने IFFM में जीता ‘इक्वालिटी इन सिनेमा’ अवॉर्ड

August 17, 2024

Rajkumar Hirani की ‘डंकी’ ने IFFM में जीता ‘इक्वालिटी इन सिनेमा’ अवॉर्ड

मुंबई: राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डंकी’ की कहानी बेहद दिलचस्प है। इसने कई लोगों के दिलों को छुआ है और दुनिया भर में इसका बड़ा असर देखने मिला है। फिल्म की दमदार और रिलेट करने वाली कहानी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। जहां पारिवारिक दर्शक फिल्म देखने आ रहे हैं, वही ये फिल्म हर उम्र के लोगों को भी इंप्रेस कर रही है। इस सफलता के साथ, डंकी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) में भी पहचान मिली है, जहां इसने इक्वेलिटी इन सिनेमा अवॉर्ड जीता है।

IFFM में यह अवॉर्ड इसलिए भी फिल्म के लिए सही है क्योंकि डंकी दूसरी बड़ी एक्शन फिल्मों से अलग और खास है। यह फिल्म प्यार, मानवता और सीमाओं के पार सफर करने वाले लोगों के अनुभवों के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी बताती है।

डंकी में बेहतरीन कास्ट है, जिसमें बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान का नाम शामिल है। जिओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी 21 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें