Rajkumar-Patralekha: बॉलीवुड के लोकप्रिय जोड़े राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। बता दें कि शादी की चौथी सालगिरह के खास मौके पर कपल को बेटी का आशीर्वाद मिला है। इस खुशखबरी की घोषणा दोनों ने शनिवार सुबह एक ज्वॉइंट पोस्ट के जरिए की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने नन्हीं मेहमान के आगमन पर कपल को ढेर सारी शुभकामनाएँ भेजी हैं।
सालगिरह पर घर में आई नन्ही परी
कपल ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट साझा किया, उसमें उन्होंने लिखा, “हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद दिया है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह पल उनके लिए और भी खास इसलिए है क्योंकि उनकी शादी की चौथी वर्षगांठ पर ही उनकी बेटी ने जन्म लिया है। इस पोस्ट के कैप्शन में भी दोनों ने अपने आनंद को व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके जीवन की यह सबसे बड़ी खुशखबरी है।
View this post on Instagram
शादी के चार साल बाद बने पिता
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी लंबे समय से चर्चाओं में रही है और अब इस नए अध्याय के साथ उनके रिश्ते की खूबसूरती और भी बढ़ गई है। शादी के चार साल पूरे होने पर बेटी का जन्म होना उनके लिए किसी डबल सेलिब्रेशन से कम नहीं है।
बॉलीवुड सितारों ने भी इस खुशखबरी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। नेहा धूपिया, वरुण धवन, अली फज़ल सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दी है।
जुलाई में सोशल मीडिया पर शेयर की थी प्रेग्नेंसी न्यूज
गौरतलब है कि इस साल जुलाई में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना दी थी। उस समय पत्रलेखा ने बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजकुमार उनका बेहद ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि जब उन्होंने अपनी माँ को इसकी जानकारी दी, तो वह बेहद आश्चर्यचकित हो गई थीं क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह खबर इतनी जल्दी मिलेगी। अब नन्हीं परी के आगमन के साथ यह कपल पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू करने जा रहा है और फैंस उनके इस नए अध्याय के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...