Site icon Dainik Savera Times

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव, दादा ने कराए कोलकाता के दुर्गा पंडालों के दर्शन

Rajkummar Rao visited Sourav Ganguly’s home

Rajkummar Rao visited Sourav Ganguly’s home

एंटरटेनमेंट डेस्क : सौरव गांगुली ने कोलकाता में महाष्टमी के दिन होने वाली दुर्गा पूजा के मौके पर एक्टर राजकुमार राव और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग को अपनी यादों से सजी शहर के मशहूर पंडालों की सैर कराने से पहले अपने घर पर स्वागत किया। इस खास त्योहार ने बंगाल के चहेते क्रिकेट दिग्गज और सिल्वर स्क्रीन पर उनका किरदार निभाने जा रहे एक्टर को एक साथ लाया।

जश्न की शुरुआत सौरव गांगुली के घर से हुई जहां उन्होंने राजकुमार राव और अंकुर गर्ग की दिल से मेजबानी की। इस तिगड़ी ने न सिर्फ एक दूसरे को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी बल्कि परिवार के दुर्गा पूजा के जश्न में शामिल होकर माता का आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान कोलकाता के कुछ बेहद जाने माने उत्सव-स्थलों का तिगड़ी ने दौरा भी किया। इस दौरे में उन्होंने मैडॉक्स स्क्वायर और एलेन पार्क में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। तीनों ने न सिर्फ भक्ति से जोश में डूबे शहर के खूबसूरत माहौल को एंजॉय किया बल्कि माता से प्रार्थनाएं भी कीं। कहना होगा कि यह आउटिंग दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी के सफर में एक खास जगह रखने वाला है, जहां फिल्म क्रिकेट लेजेंड से स्क्रीन से बाहर निकल कर उनके शहर में पहुंच गई है। इस तरह से उनका मिलना दर्शकों को रील और रियल लाइफ लेजेंड की खास झलक दे रहा है।

‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ का डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है, इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है, जबकि गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और DBL द्वारा इसे प्रेजेंट किया जा रहा है। यह फिल्म ‘लव फिल्म्स’ का प्रोडक्शन है, जो 14 मई 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Exit mobile version