Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिंदगी की जंग हारे Rajvir Jawanda… चरणजीत चन्नी से लेकर प्रताप बाजवा ने जाहिर किया दुख

October 8, 2025

जिंदगी की जंग हारे Rajvir Jawanda… चरणजीत चन्नी से लेकर प्रताप बाजवा ने जाहिर किया दुख

Rajvir Jawanda : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे राजवीर जवंदा लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी की जंग हार गए हैं। फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की बहुत दुआएं मांगी लेकिन वो कबूल नहीं हो सकी और आज सुबह 10:55 पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंगर के निधन से हर कोई सदमे में है और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा हैं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर्स के साथ-साथ नेताओं ने भी सिंगर की मौत पर दुख जाहिर किया है।

चरणजीत सिंह चन्नी

वहीं, राजवीर जवंदा के निधन की ख़बर मिलते ही सभी नेताओं ने गहरा दुख जताया है। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पंजाबी लोक गायक राजवीर जवंदा का निधन पूरे पंजाब और पंजाबी प्रेमियों के लिए असहनीय है। उन्होंने हमेशा सांस्कृतिक गायन को प्राथमिकता दी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार व प्रियजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अर्शदीप सिंह कलेर

अकाली दल के प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने राजवीर जवंदा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि तुम बहुत जल्दी चले गए भाई… अभी बहुत कुछ कहना बाकी था… अलविदा… यादें हमेशा संजो कर रखी जाएँगी। ईश्वर परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

सांसद विक्रमजीत सिंह

सांसद विक्रमजीत सिंह ने गायक राजवीर जवंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि पंजाब के जीवंत गायक राजवीरजवांडा के दुखद निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। मैं @fortisgroup_मोहाली के एमडी श्री आशीष भाटिया से नियमित रूप से संपर्क में था। अस्पताल का पूरा बिल चुकाया जाएगा, लेकिन यह एक अपूरणीय क्षति है।

प्रताप सिंह बाजवा

प्रताप सिंह बाजवा ने गायक राजवीर जवंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि राजवीर जवंदा के असामयिक निधन की खबर सुनकर हृदय विदारक है। कई दिनों के बहादुरी भरे संघर्ष के बाद, वे हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। आपकी भावपूर्ण आवाज़ और जीवंत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें