Site icon Dainik Savera Times

Rakhi Sawant ने एक बार फिर लगाए पति Adil पर गंभीर आरोप, बोलीं- एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर…

ड्रामा क़्वीन राखी सावंत आए दिन नए-नए विवादों में घिरी नजर आती हैं। बीते कुछ समय से राखी सावंत अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी ने अपने पति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, राखी सावंत ने पैपराजी के सामने खुलासा किया कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी का किसी और महिला के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर चल रहा है।

राखी सावंत ने कहा है कि- ‘मेरे पति ने सबके सामने इस मामले पर बात करने को धमकी दी है और कहा कि अगर मैंने ऐसा किया तो वह मुझे तलाक दे देगा। इतना ही नहीं मैंने मीडिया के सामने सिर्फ उस लड़की को चेतावनी दी, इसके बाद उस लड़की का मेरा पास फोन आया और उसने कहा कि वह किसी से डरती नहीं हैं।’रिपोट्स के मुताबिक राखी सावंत ने ये भी बताया है कि- ‘तुम लोगों कों मेरा मजाक उड़ाना बंद करना चाहिए, मेरी मां को गुजरे हुए 4 दिन नहीं हुए हैं।

लोगों को ये सब ड्रामा लग रहा है और वो मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। उनके घर में भी बहन बेटियां हैं, अगर उनके साथ भी ऐसा होता तो क्या वे इस तरह से पेश आते। ये मेरा नाटक नहीं है, वह (आदिल खान) कल मेरे पर हंस रहा था, उसने कहा कि- सार्वजनिक रूप से बोलने पर दुनिया मेरा मजाक उड़ा रही है। उसने (आदिल खान) कहा कि मैं हीरो बन गया और तुम जोकर।’बता दें के इन आरोपों पर अभी तक आदिल का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Exit mobile version