Site icon Dainik Savera Times

Ram Charan ने ‘RC15’ के सेट पर Kiara Advani के साथ किया बर्थडे केक कट

मुंबई:फिल्म अभिनेता राम चरण सोमवार को 38 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपना जन्मदिन अपनी आगामी फिल्म आरसी15 के सेट पर अपने क्रू और सह-कलाकार कियारा आडवाणी के साथ मनाया।राम चरण ने शनिवार को सेट पर अपना जन्मदिन मनाया और केक काटने की रस्म भी अदा की। उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं।

उनके साथ कियारा, निर्देशक एस. शंकर और कोरियोग्राफर-अभिनेता प्रभु देवा भी शामिल हुए।सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां राम चरण नीले रंग की शर्ट, पैन्ट्स और सनग्लासेज पहने नजर आ रहे हैं।कियारा व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में थी।

खबरों के मुताबिक, आगामी फिल्म वर्तमान समय की राजनीति के साथ एक एक्शन ड्रामा के रूप में पेश की जाएगी। यह तीन भाषाओं – तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि और श्रीकांत भी हैं।

Exit mobile version