Site icon Dainik Savera Times

राम चरण ने नहीं की कोई भी बॉलीवुड फिल्म साइन, अटकलों को किया खारिज

मुंबई: तेलुगु स्टार राम चरण ने अयप्पा मंदिर के दर्शन किए। मुंबई की उनकी यात्र ने अफवाहों को हवा दी, कि वह सुपरस्टार निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ एक संभावित बॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी काम कर सकते हैं।हालांकि, यह पुष्टि हो गई है कि उन्होंने कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।एक सूत्र ने खुलासा किया कि आरआरआर एक्टर की फिलहाल बॉलीवुड में काम करने की कोई प्लानिंग नहीं है और वह अन्य प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

सूत्र ने कहा, ‘राम चरण के बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करने की कोई खबर नहीं है। वह फिलहाल अपने काम में बिजी हैं और उनकी अन्य प्राथमिकताएं भी हैं।‘अभिनेता मुंबई यात्र पर है, जहां उन्हें अयप्पा दीक्षा पूरी करने के लिए नंगे पैर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकते हुए देखा गया, जिससे उनके बॉलीवुड डेब्यू की अटकलें तेज हो गईं, जो अब खारिज हो गई हैं।वर्तमान में, एक्टर अपकमिंग एक्शन-पॉलिटिकल-थ्रिलर तेलुगु फिल्म गेम-चेंजर में ए¨क्टग करने के लिए तैयार हैं, जहां उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी होंगी। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है।

Exit mobile version