Site icon Dainik Savera Times

राम चरण ने एआर रहमान को Birthday पर किया विश, ‘पेड्डी’ को लेकर कहा धन्यवाद

राम चरण ने एआर रहमान को Birthday पर किया विश, ‘पेड्डी’ को लेकर कहा धन्यवाद

राम चरण ने एआर रहमान को Birthday पर किया विश, ‘पेड्डी’ को लेकर कहा धन्यवाद

 मुंबई :  जब भी भारतीय फिल्मों में संगीत की बात होती है, तो ए.आर. रहमान का नाम सबसे पहले याद आता है। उनकी धुनें, उनका जादू और उनका संगीत हर उम्र के लोगों को भाता है। भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में भी उनका संगीत लोगों के दिलों में बस चुका है। रहमान मंगलवार को 59वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस मौके पर अभिनेता राम चरण ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। राम चरण ने इंस्टाग्राम पर ए.आर. रहमान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ”सर आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह साल आपके लिए अच्छी सेहत, खुशी और शानदार म्यूजिक लाए।

ये भी पढ़ें: मुंबई के प्रदूषण से हिना खान की तबीयत बिगड़ी, सांस की परेशानी

‘चिकिरी चिकिरी’ तो बस शुरुआत थी। ‘पेड्डी’ के लिए आपने जो जादुई धुने बुनी हैं, उसके लिए आपका जितना शुक्रिया अदा करूं कम है।” फिल्म ‘पेड्डी’ का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ चार्टबस्टर बनकर सामने आया। जापान, यूएई समेत कई देशों में लोगों ने इस गाने को काफी पसंद किया और आइकॉनिक स्टेप को दोहराया।

इस फिल्म को बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। बुची बाबू ने यह कहानी कोविड महामारी के दौरान लिखी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, “कहानी लिखने के बाद मैंने इसे सुकुमार सर को सुनाया, जिन्होंने सुझाव दिया कि मैं इसे राम चरण सर को सुनाऊं।

राम चरण ने कहानी को ध्यान से सुना और पहली ही मुलाकात में कुछ छोटे बदलावों के साथ स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखा दी थी।” इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उनकी जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देगी। इसके अलावा फिल्म में कन्नड़ मेगास्टार शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे अभिनेता भी हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab Police की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 Kg के करीब हेरोइन जब्त

यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू वृद्धि सिनेमाज बैनर तले हुआ। प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।

Exit mobile version