Site icon Dainik Savera Times

फिल्मकार Ram Gopal Varma ने ग्रेजुएशन के 37 साल बाद प्राप्त की B.Tech की डिग्री

मुंबई: ‘सत्या’, ‘कंपनी’, ‘शिवा’, ‘रंगीला’ और ‘सरकार’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने आखिरकार 37 साल बाद कॉलेज की डिग्री हासिल कर ली है।निर्देशक, जिन्होंने विभिन्न दृष्टिकोणों के माध्यम से कहानियों को बताने के लिए कैमरों का उपयोग करने की नई अवधारणा पेश की, डिग्री की तस्वीर साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मैं पास होने के 37 साल बाद आज अपनी बीटेक डिग्री प्राप्त करने के लिए रोमांचित हूं, जिसे मैंने 1985 में कभी नहीं लिया क्योंकि मुझे सिविल इंजीनियरिंग की नौकरी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। धन्यवाद हैसटैग आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी।’’

डिग्री आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से है और पास होने का वर्ष 1985 बताया गया है। फिल्म निर्माता ने द्वितीय श्रेणी के डिवीजन के साथ स्नातक किया है। ट्विटर पर इस ट्वीट को 4,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।कई नेटिजन्स ने फिल्म निर्माता को उनकी डिग्री प्राप्त करने के लिए बधाई दी। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, “ओह् यह अविश्वसनीय और अच्छा है…बधाई इंजीनियर रामू गारू। मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।”एक अन्य ने लिखा, सिविल इंजीनियरिंग! यही कारण है कि आपने अपनी पिछली कुछ फिल्मों में निमार्णाधीन इमारतों/संरचनाओं जैसे स्थानों का उपयोग किया।

Exit mobile version