Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर के थिएटर्स में रामायण 3D प्रोमो का जलवा, फैंस के रिएक्शंस पर जानें क्या बोले नमित मल्होत्रा

December 24, 2025

देशभर के थिएटर्स में रामायण 3D प्रोमो का जलवा, फैंस के रिएक्शंस पर जानें क्या बोले नमित मल्होत्रा

एंटरटेनमेंट डेस्क:  रामायण करीब 5,000 साल पहले की गाथा है और जिसे दुनियाभर में 2.5 अरब से ज्यादा लोग श्रद्धा के साथ मानते हैं। यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक विरासत है। नमित मल्होत्रा की रामायण को अब तक बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और इसे लेकर दुनियाभर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को लेकर यह क्रेज उस वक्त साफ नजर आया, जब देशभर के सिनेमाघरों में अवतार: फायर एंड ऐश की स्क्रीनिंग के दौरान रामायण का 3D प्रोमो दिखाया गया। जैसे ही प्रोमो चला, थिएटरों में बैठे फैंस ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल ऐसा बन गया कि पूरा थिएटर किसी स्टेडियम से कम नहीं लग रहा था।

फैंस के इस जबरदस्त रिएक्शन को खुद नमित मल्होत्रा ने भी नोटिस किया। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपना रिस्पॉन्स देते हुए लिखा- इलेक्ट्रिफाइंग! इस तरह की ऊर्जा ही हमें आगे आने वाले हर कदम के लिए प्रेरित करती है 🙌 एक महाकाव्य को साकार करने की इस यात्रा के नाम।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

 

हम बात कर रहे हैं उस रील की, जिसमें सिनेमाघरों के अंदर रामायण का 3D प्रोमो चलते ही फैंस ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते और खड़े होकर तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। इस रील को अब तक 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि 1.28 लाख से अधिक लाइक्स के साथ यह फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज का साफ सबूत बन गया है, जहां कुछ लोगों ने प्रोमो देखते ही रौंगटे खड़े होने की बात कही, तो वहीं कई दर्शक अब फिल्म की और झलकियां देखने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)

 

नमित मल्होत्रा की रामायण का 3D प्रोमो देखने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन भर दिया है। हर तरफ उत्साह और बेसब्री साफ दिखाई दे रही है। लोग इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं और अब इसके टीज़र और ट्रेलर को जल्द देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

 

इस ग्रैंड फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहा है। वहीं यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और 8 बार ऑस्कर जीत चुकी VFX स्टूडियो DNEG इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि संगीत की जिम्मेदारी हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान संभाल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE COMEDI VILLA (@thecomedivilla)

 

यह महाकाव्य दीवाली 2026 से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इसका पहला बड़ा पर्दे का अनुभव दर्शकों को अभी ही मिल चुका है। देशभर के सिनेमाघरों में अवतार: फायर एंड ऐश के साथ रामायण का 3D प्रोमो चल रहा है, जिसने पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें