Site icon Dainik Savera Times

रिलीज होते ही छाया ‘रामायण’ का ट्रेलर, इंटरनेशनल लेवल पर दिखा भारतीय सिनेमा का दम

Ramayana 800 Million Views

Ramayana 800 Million Views

मुंबई: रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी और भव्य फिल्मों में से एक है। दो भागों में बनने वाली इस मेगा फिल्म का उद्देश्य आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय कहानी और शानदार स्टारकास्ट के साथ इस कालजयी महाकाव्य को पहले कभी न देखे गए स्तर पर दर्शकों के सामने पेश करना है।

दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म की पहली झलक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और ट्रेलर रिलीज़ होते ही इसने सभी उम्मीदों से बढ़कर प्रभाव छोड़ा। ट्रेलर को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसकी गूंज भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दी। व्यूअरशिप के मामले में रामायण का ट्रेलर अब मार्वल की स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे और एवेंजर्स: डूम्सडे जैसी वैश्विक फिल्मों के ट्रेलर्स के बराबर खड़ा नजर आ रहा है।

जी हां, रामायण ने वह उपलब्धि हासिल की है जो आज तक किसी भारतीय फिल्म ने नहीं की। मार्वल की स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के ट्रेलर को 1.1 बिलियन और एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर को 936 मिलियन व्यूज़ मिले हैं, वहीं रामायण के ट्रेलर ने रिलीज़ के सिर्फ चार दिनों में सभी प्लेटफॉर्म्स पर 800 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल कर लिए हैं। फिल्म के बारे में अब तक बहुत कम जानकारी सामने आई है, लेकिन केवल ट्रेलर ने ही वैश्विक स्तर पर जबरदस्त प्रभाव छोड़ते हुए यह संकेत दे दिया है कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।

दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक रामायण को आधार बनाकर निर्देशक नितेश तिवारी इस महाकाव्य की भावनाओं और भव्यता को अभूतपूर्व स्तर पर बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश शक्तिशाली रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल अजेय हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने आठ बार ऑस्कर विजेता डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया है। यह दो भागों में दुनियाभर के आईमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Exit mobile version