Site icon Dainik Savera Times

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ की Kangana Ranaut ने की तारीफ, कहा-अच्छा प्रदर्शन, ऐसी फिल्में चलनी चाहिए

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ की तारीफ की है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म आज हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज हो गयी है। कंगना रनौत ने फिल्म पठान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि फिल्म पठान निश्चित रूप से काम करे और ऑडियंस इसे खूब पसंद करे। कंगना रनौत ने कहा, ‘पठान अच्छा कर रही है। ऐसी फिल्में चलनी चाहिए और मुझे लगता है कि जो हमारे हिंदी सिनेमा वाले पीछे रह गए हैं, हर इंसान अपने लेवल पर कोशिश कर रहा है। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्में चलनी चाहिए।

Exit mobile version