Site icon Dainik Savera Times

क्या Sanjay Leela Bhansali की लव एंड वॉर में देखने मिलेगी रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच टकराव? पढ़ें पूरी खबर

एंटरटेनमेंट डेस्क : संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को भंसाली के करियर की अब तक की सबसे बड़ी और खास फिल्म माना जा रहा है। अब खबर है कि भंसाली इसमें भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा सीन दिखाने की तैयारी कर रहे हैं, जो सबको हैरान कर देगा।

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के किरदारों के बीच तीखी नोंकझोंक दिखाई जाएगी। कहा जा रहा है कि यह सीन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सीन में से एक होगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और इसे एक भव्य, गुप्त लोकेशन पर शूट किया जाएगा। चर्चा यह भी है कि इस सीन को किसी बड़े सिनेमाई इवेंट की तरह डिजाइन किया जा रहा है।

भंसाली पहले से ही अपने भव्य सेट और बड़े सीन के लिए जाने जाते रहे हैं, चाहे वह देवदास का क्लाइमेक्स हो या ‘पद्मावत’ का जौहर सीन। लेकिन इस बार लगता है कि ‘लव एंड वॉर’ के साथ वह इन सबको पीछे छोड़ने वाले हैं। भंसाली रणबीर और विक्की जैसे दो दमदार सितारों की टक्कर को अपने खास अंदाज़ में पर्दे पर उतारने वाले हैं।

लव और वॉर की घोषणा सोशल मीडिया पर जनवरी 2024 में की गई थी। फिल्म मार्च 2026 में रिलीज़ होगी। अब देखना यह है कि भंसाली इस बड़े प्रोजेक्ट से दर्शकों को क्या नया अनुभव देने वाले हैं।

ये भी देखें :- इस क्रिकेटर ने छोड़ी कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला

Exit mobile version