Site icon Dainik Savera Times

Ranbir Kapoor ने नहीं ली ‘Tu Jhoothi Main Makkar’ की फीस, डाइरेक्टर लव रंजन किया खुलासा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने‘तू झूठी मैं मक्कार’के लिये कोई फीस नहीं ली है। लव रंजन के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘तू झूटी मैं मक्कार’हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है।लव रंजन ने बताया है कि रणबीर कपूर ने फिल्म‘तू झूठी मैं मक्कार’के लिये कोई मेहनताना नहीं लिया है।

लव रंजन ने कहा कि, ‘‘रणबीर कपूर ने अभी भी उनसे फिल्म के लिए पैसे नहीं लिए हैं। रणबीर ने पिछले 4 सालों में उन्हें कभी फेल नहीं होने दिया। वहीं, रणबीर कपूर ने भी लव रंजन की तारीफ करते हुए कहा कि‘तू झूठी मैं मक्कार’को बनाने के लिए इन्होंने अपना जीवन दांव पर लगा दिया।’’गौरतलब है कि तू झूठी मैं मक्कार’रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर ,डिंपल कपाड़यिा, बोनी कपूर और अनुभव सिंह बस्सी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बतौर अभिनेता बोनी कपूर की यह पहली फिल्म है।

Exit mobile version