Site icon Dainik Savera Times

‘Animal’ के सेट से लीक हुआ Ranbir Kapoor का लुक, गैंगस्टर लुक में आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल के सेट से उनका लुक लीक हो गया है।रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान सेट से उनका लुक लीक हो गया है। वायरल वीडियो में रणबीर नेवी ब्लू थ्री पीस सूट, लंबे बाल और दाढ़ी में एक सीन की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है, कि रणबीर इस फिल्म में किसी गैंगस्टर के रोल में हैं।एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना,बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। कहा जा रहा है कि फिल्म एनिमल में रश्मिका रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर ,रणबीर के पिता का किरदार निभाएंगे।

Exit mobile version