Site icon Dainik Savera Times

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ फिल्म के टिकट हुए सस्ते, अब महज इतने रुपये में मूवी देख सकेंगे दर्शक

मुंबई: पिछले महीने (दिसंबर 2023) रिलीज होने पर बॉक्स-आफिस पर तहलका मचाने वाली रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ की टिकट की कीमतें अब घटकर 100 रुपये कर दी गई हैं।फिल्म के टिकट अब 100 रुपये में बेचे जाएंगे। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ ने अपने तीसरे वीकेंड में घरेलू बॉक्स आॅफिस पर पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

कलाकारों ने हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी की, जहां अनिल कपूर ने रश्मिका मंदाना को फिल्म का लकी चार्म बताया।’एनिमल’ रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। तीन घंटे से ज्यादा लंबी यह फिल्म भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मति है।यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई थी। इसे पांच भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया था।

Exit mobile version