Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिता बनने के बाद Randeep Hooda का दमदार कमबैक, सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में आएंगे नजर

March 17, 2026

पिता बनने के बाद Randeep Hooda का दमदार कमबैक, सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क : पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा अब जिंदगी के नए चैप्टर में एंट्री ले चुके हैं, पर्सनल भी और प्रोफेशनल भी। हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ईथा की शूटिंग खत्म करने के बाद, उन्होंने बिना टाइम वेस्ट किए अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह नई फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कंटेंट-ड्रिवन कहानी है, जिसमें रणदीप अपने हमेशा वाले हटके और दमदार अंदाज़ में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब वह अगले शेड्यूल की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार रणदीप एक हरियाणवी जाट के किरदार में दिखेंगे, जो एक ऐसी कहानी का हिस्सा है जो रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले भ्रामक विज्ञापनों की सच्चाई उजागर करती है।

फिल्म की कहानी पूरी तरह रियल इवेंट्स से इंस्पायर्ड है और इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे गुमराह करने वाले ऐड्स आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। रणदीप का यह किरदार उनके सिग्नेचर इंटेंसिटी और रियलिस्टिक परफॉर्मेंस को एक बार फिर सामने लाने वाला है।

डायरेक्टर अंजीत भटनागर के साथ बन रही इस फिल्म में पांच नेशनल अवॉर्ड विनिंग टीम मेंबर्स शामिल हैं, जो इसकी कहानी और विजन को और भी मजबूत बनाते हैं। साथ ही, फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर का सपोर्ट भी मिला है, जिससे इसका स्केल काफी बड़ा नजर आ रहा है।

फिल्म का दूसरा शेड्यूल मार्च के आखिर में हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में शुरू होगा, जहां की असली लोकेशन्स कहानी को रॉ और ऑथेंटिक टच देंगी और रणदीप हुड्डा को अपने किरदार में पूरी तरह ढलने का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें