Site icon Dainik Savera Times

शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, मैतई रस्म-रिवाज से की शादी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंध गए हैं। जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ज़्ट की। वहीं उनके फैंस उनके पारंपरिक विवाह समारोह को देखकर आश्चर्यचकित हो गए।ये लवबर्ड्स बुधवार को इम्फाल में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी की।

इस जोड़े ने शन्नापुंग रिसॉर्ट में अपनी शादी की रस्ज़्में पूरी की। रणदीप ने सोशल मीडिया पर लिन के साथ शादी की तस्वीरें साझा कीं।’सरबजीत’ अभिनेता ने सादा सफेद कुर्ता, धोती और मैचिंग शॉल लिया हुआ था। उन्होंने सिर पर सफेद और सुनहरे रंग की पगड़ी भी पहनी हुई थी।दूसरी ओर, लिन पारंपरिक मणिपुरी पोटलोई पोशाक में एक राजकुमारी की तरह लग रही थी, जो मोटे कपड़े और बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। उस पर भारी सजावटी काम के साथ लाल साटन का कपड़ा सजा हुआ था।

उन्होंने काले और सुनहरे रंग का सजावटी ब्लाउज को चुना और पारंपरिक सोने के आभूषणों के साथ शादी का लुक पूरा किया।तस्वीरों के कैप्शन में रणदीप ने लिखा, ‘आज से, हम एक हैं , जस्ट मैरिड।’विजय वर्मा ने पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा: ‘यू गाइज।‘गौतम गुलाटी ने कहा, ‘बधाई हो बिग बी… गॉड ब्लेस।‘कनिका मान ने लिखा: ‘वाह सुंदर।‘

शादी से पहले, रणदीप ने लैशराम की मैतेई परंपराओं में शादी करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया था।रणदीप और लिन काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लिन ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ और हाल ही में ‘जाने जान’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।शादी का रिसेप्शन बाद में मुंबई में होगा।

Exit mobile version