Site icon Dainik Savera Times

रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

मुंबई: हाल ही में लिन लैशराम के साथ परिणय सूत्र में बंधे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को अपनी पत्ज़्नी के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक प्यारा संदेश साझा किया।अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्ज़्नी के साथ दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा कीं।पहली तस्वीर में वह अपनी पत्ज़्नी के साथ बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर उनके रिसेप्शन की है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’शुक्र है कि भागना नहीं पड़ा। हाईवे से लेकर इस रास्ते तक हमने एक लंबा सफर तय किया है। जन्मदिन की बधाई। मुझे नहीं पता था कि जिंदगी इतनी बदल जाएगी, वो भी अच्छे के लिए। तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गया हूं। आपकी वजह से जिंदगी में स्थिरता और शांति आ गई है, जिसकी जरूरत थी। लव यू आलवेज।‘

Exit mobile version