Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rani Mukerji ने सब्यसाची की 25वीं वर्षगांठ समारोह में ब्लैक प्राडा ड्रेस में बिखेरा जलवा

January 26, 2025

Rani Mukerji ने सब्यसाची की 25वीं वर्षगांठ समारोह में ब्लैक प्राडा ड्रेस में बिखेरा जलवा

मुंबई : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री Rani Mukerji ने सब्यसाची की 25वीं वर्षगांठ समारोह में ब्लैक प्राडा ड्रेस में जलवा बिखेर दिया। सब्यसाची मुखर्जी और रानी मुखर्जी का एक गहरा और पुराना नाता है। रानी अक्सर अपने खास मौकों पर सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए परिधानों को चुनती हैं, जिसमें उनकी अपनी शादी का अवसर भी शामिल है। सब्यसाची की 25वीं वर्षगांठ समारोह में रानी मुखर्जी ने अपने आकर्षक और बेहतरीन अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

बॉलीवुड की यह आइकॉन अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। इस खास मौके पर रानी ने एक स्लीक ब्लैक प्राडा ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लग रही थीं। रानी मुखर्जी हमेशा अपनी बेहतरीन फैशन चॉइसेस के लिए मशहूर रही हैं।

उनकी अलमारी में सब्यसाची के डिज़ाइन किए गए परिधानों का एक विशाल कलेक्शन है। उनकी खासियत सिर्फ उनके फैशन सेंस में ही नहीं बल्कि उनकी आकर्षक शख्सियत और शानदार अंदाज में भी है, जिसके साथ वह हर लुक को बखूबी कैरी करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें