Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rani Mukerji ने आईफा 2024 अवॉर्ड फंक्शन’ में बेस्ट अवॉर्ड मिलने पर फैंस का जताया आभार

September 29, 2024

Rani Mukerji ने आईफा 2024 अवॉर्ड फंक्शन’ में बेस्ट अवॉर्ड मिलने पर फैंस का जताया आभार

अबू धाबी: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ लिए बेस्ट एक्ट्रेस का इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड मिलने पर फैंस का आभार जताया है।

रानी मुखर्जी ने कहा, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पाकर मुझे बहुत खुशी मिल रही है। यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। अपने प्यारे दर्शकों, दोस्तों और सहयोगियों के बीच में मुझे मेरे करियर की इस खास फिल्म के लिए पुरस्कार पाकर बहुत खुशी मिल रही है। इससे भी बड़ी बात मेरे लिए यह है कि मुझे आईफ में अपनी फिल्म के लिए यह पुरस्कार मिला है। एक भारतीय अप्रवासी मां की कहानी ने मुझे अंदर से झकझोर दिया। एक मां का उसके बच्चे के लिए प्यार निस्वार्थ होता है। पहले मुझे लगता था कि निस्वार्थ प्रेम एक मिथक है। मां का प्यार ना तो कोई कानून जानता है और ना ही कोई दया। यह मां और बच्चे के प्रेम के बीच आने वाली सभी चीजों को कुचलने की हिम्मत रखता है। एक मां और बच्चे के प्रेम के बीच कोई भी नहीं आ सकता है। मुझे अपना यह पुरस्कार सभी माताओं को समर्पित करते हुए अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है। एक मां अपने बच्चे के लिए पहाड़ को भी हिला सकती है।

रानी मुख़र्जी ने कहा,मैं अपने सभी प्रशंसकों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। आप लोगों का निस्वार्थ प्रेम और आपका साथ ही मेरी दुनिया है। आपने मेरी हर भूमिका, हर कहानी को स्वीकार किया। आपका विश्वास मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। यह पल आप सभी लोगों की प्रार्थनाओं की बदौलत ही मुमकिन हो पाया है। हमेशा मेरा साथ देने के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरी फिल्म को सिनेमाघरों में मौका देने के लिए आपका एक बार फिर से शुक्रिया। आपने मेरी फिल्म को ऐसे वक्त में मौका दिया है, जब सब कुछ निराशाजनक लग रहा था। मैं यह सम्मान आपके साथ शेयर करती हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें