Site icon Dainik Savera Times

रणवीर इलाहाबादिया को अगर संसदीय समिति भेजती है समन, तो होना होगा पेश : रवि किशन

Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia : इंडियाज गॉट लेटेंट शो में यूटय़ूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया। अगर आईटी मामलों की संसदीय समिति उन्हें समन भेजती है तो उनको पेश होना होगा।

वहीं, शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि रणवीर इलाहाबादिया और अन्य ने माता-पिता और उनके रिश्ते के बारे में अनुचित टिप्पणी की। यह एक चलन बन गया है और इस तरह के व्यवहार पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और यूटय़ूबर्स जैसे प्लेटफार्मों पर सेंसरशिप लगाई जानी चाहिए। अगर ऐसे व्यक्ति नकारात्मकता फैलाना जारी रखते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Exit mobile version