Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की जोड़ी द कपिल शर्मा शो में आएगी नजर

April 30, 2026

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की जोड़ी द कपिल शर्मा शो में आएगी नजर

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने वाले हैं। दोनों को एक साथ नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट हो रहे शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा जाएगा, जिसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।

नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कॉमेडियन समय रैना दिख रहे हैं और कपिल शर्मा के शो पर आने की खुशी जता रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके साथ दूसरा गेस्ट कौन होने वाला है; तभी एंट्री होती है होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया की, जो डांस करते हुए फ्रेम में एंट्री लेते हैं।

यह देखकर समय रैना माथा पकड़ लेते हैं और कहते हैं—’अब फिर से नहीं।’ समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में ही रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता के नीची संबंध को लेकर बहुत आपत्तिजनक बाद बोली थी, जिसके बाद पूरा विवाद खड़ा हुआ था।

दोनों पर कई एफआईआर भी दर्ज हुई और दोनों को कोर्ट के ट्रायल का भी सामना करना पड़ा। हालांकि हाल ही में समय रैना ने यूट्यूब पर धमाकेदार वापसी की थी और ‘स्टिल अलाइव’ शो लेकर अपने बुरे फेज के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने शो में खुलासा किया था कि जिस बात को लेकर विवाद हुआ था, उसे शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने सात बार बोला था, और उन्होंने एडिट के बाद एक ही जोक को रखा था, जिसके लेकर पूरा विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि कैसे वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तनाव से मुक्ति पाने के लिए नींद की दवा का सहारा लेना पड़ा था और उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकियां मिली थीं। हालांकि अब विवाद के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को दोबारा एक साथ कपिल शर्मा के शो पर देखा जाएगा।

अब देखना होगा कि दोनों मिलकर दोबारा किसी नए विवाद को जन्म न दें। बता दें कि शो 2 मई को नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा। नेटफ्लिक्स ने प्रोमो जारी कर लिखा, विश्व हंसी दिवस पर हंसी की डबल डोज, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया करेंगे एक साथ मस्ती।”

ये भी पढ़ें: जड़ी-बूटियों का खास मिश्रण ‘बुकनू’, पाचन सुधारने में बेहद असरदार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें