Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ranveer Singh को पसंद आई Rajkumar Rao की फिल्म श्रीकांत,शेयर किया अपना रिव्यू

May 19, 2024

Ranveer Singh को पसंद आई Rajkumar Rao की फिल्म श्रीकांत,शेयर किया अपना रिव्यू

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने बेहद पसंद आई है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रस्तुत और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हुई है। दर्शकों और क्रिटिक्स से इस फिल्म को को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ दिन पूर्व अक्षय कुमार ने फिल्म और राजकुमार राव की तारीफ की थी।

अब रणवीर सिंह ने श्रीकांत देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। श्रीकांत देखने के बाद रणवीर भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक उत्साहवर्धक कहानी और एक खास अभिनेता का बेहतरीन प्रदर्शन। श्रीकांत की टीम को बधाई। फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावाा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की भी अहम भूमिका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें