Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ranveer Singh को पसंद आयी फिल्म Kalki 2898 AD, Deepika के साथ की पूरी Star Cast की तारीफ

July 3, 2024

Ranveer Singh को पसंद आयी फिल्म Kalki 2898 AD, Deepika के साथ की पूरी Star Cast की तारीफ

मुंबई : इन दिनों कल्कि 2898 एडी फिल्म सुर्खियों में बनी है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसके बाद हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और ये लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी फिल्म कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने भी ‘कल्कि 2898 एडी’ की तारीफ की है।फिल्म कल्कि 2898 एडी देखने के बाद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म की तराीफ की।

एक्टर ने जमकर तारीफ

रणवीर सिंह ने लिखा,, “कल्कि 2898 AD एक ग्रैंड सिनेमैटिक है। यही तो बड़े पर्दे का सिनेमा है। टेक्निक एग्जीक्यूशन में बेमिसाल लेवल की फाइननेस। इंडियन सिनेमा में सबसे बेस्ट, नागी सर और पूरी टीम को बधाई।” रणवीर ने प्रभास और कमल हासन दोनों को “रिबेल स्टार रॉक” कहा और लिखा, “उलगनायगन हमेशा से बेस्ट हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें