Dainik Savera Times

कांतारा विवाद: मां चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह, हाथ जोड़ माफी मांग लिया देवी का आशीर्वाद

Kantara Controversy

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों FWICE द्वारा बैन किए जाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं वे काफी लंबे समय से कांतारा विवाद में फंसे हैं। हाल ही में कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रणवीर ने मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडी हिल्स स्थित मां चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बड़ी सादगी के साथ देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

रणवीर वीआईपी की तरह नहीं एक आम श्रद्धालु की तरह मंदिर पहुंचे। भक्तों की कतार में खड़े होकर मां चामुंडेश्वरी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के गर्भगृह तक एक्टर ने मास्क पहना लेकिन अंदर प्रवेश करने से पहले उतार दिया। रणवीर की मंदिर से तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह मां के आगे हाथ जोड़कर सिर झुकाए खड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी मिमिक्री से दैवा के किए अपमान की गलती की माफी मांगी और प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें: ‘प्यासे को पानी जरूर पिलाएं, खुद को हाइड्रेटेड रखें, बढ़ती गर्मी के बीच PM MODI की देशवासियों से अपील

क्या है कांतारा विवाद?

बता दें कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा मिमिक्री केस’ में रणवीर की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली थी। इसके बाद एक्टर ने 25 अप्रैल को नया हलफनामा दाखिल किया था। नए हलफनामे को देख कर कोर्ट ने कहा था कि अब इस केस को खत्म किया जा सकता है। रणवीर को अगले 4 हफ्तों के अंदर मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर जाना होगा।

जानकारी के लिए बता दें रणवीर ने गोवा में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी की मिमिक्री की थी। एक्टर ने चामुंडेश्वरी देवी को ‘महिला भूत’ कह दिया था, जिसके बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर उनपर FIR दर्ज करवाई गई।

ये भी पढ़ें: ईरान की जेल में महीनों से बंद 10 भारतीय नाविक रिहा, जल्द लौटेंगे वतन

Exit mobile version