Site icon Dainik Savera Times

Prashant Verma की ‘राक्षस’ में काम करेगे Ranveer Singh, जानिए कब से होगी शूटिंग की शुरुआत

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह तेलुगु फिल्म हनुमैन के निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘राक्षस’ में काम करते नजर आ सकते हैं। काफी समय से यह खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह,प्रशांत वर्मा के साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फिल्म साइन कर ली है और इस फिल्म का नाम ‘राक्षस’ होने वाला है। यह फिल्म इंडियन माइथोलॉजिकल होने वाली है, जिसे मैथ्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के लास्ट में शुरू हो सकती है। ‘राक्षस’ को आजादी से पहले की पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म बताया जा रही है।

Exit mobile version