Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Thama के सेट से Rashmika Mandana ने शेयर किया वीडियो, साथ नजर आए Ayushmann Khurrana

December 31, 2024

Thama के सेट से Rashmika Mandana ने शेयर किया वीडियो, साथ नजर आए Ayushmann Khurrana

Rashmika Mandana : ‘पुष्पा 2’ के बाद अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। अभिनेत्री ने आयुष्मान खुराना के साथ आगामी फिल्म थामा के सेट से वीडियो साझा कर प्रशंसकों को जानकारी दी।

वीडियो को रश्मिका मंदाना ने साझा करते हुए बताया कि दोनों पहली बार फिल्म ‘थामा’ में साथ काम करने को तैयार हैं। आगामी फिल्म ‘थामा’ सेट से एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे। 2025 में मिलते हैं।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

जानकारी के अनुसार फिल्म हॉरर-कॉमेडी हैं। ‘मुंज्या’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार इस फिल्म का निर्देशन करने को तैयार हैं। वहीं, दिनेश विजन और अमर कौशिक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखा है।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने को तैयार फिल्म थामा दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिका में हैं।

रश्मिका ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर बताया दिसंबर को खास बताया था। ‘एनिमल’ की पहली सालगिरह पर बताया था कि दिसंबर का महीना उनके लिए क्यों खास है?

रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में अपने एक प्रशंसक की रील को शेयर कर लिखा था, ‘‘दिसंबर वास्तव में मेरे लिए बहुत खास रहा है। बहुत आभारी हूं। धन्यवाद धन्यवाद धन्यवाद।’’ एनिमल भी पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इस साल पुष्पा 2 भी पर्दे पर आई।

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर कमाई कर रही है। वहीं, अब अभिनेत्री के पास साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म सिकंदर भी है। फिल्म साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी। वो ‘द गर्लफ्रेंड’ में भी दिखेंगी तो लक्ष्मण उतेकर की ऐतिहासिक ड्रामा छावा में नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ विक्की कौशल लीड किरदार निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें