Site icon Dainik Savera Times

आज है करोड़ों की मालकिन, कभी इस मशहूर एक्ट्रेस के पास नही थे किराया भरने के पैसे

Rashmika Mandanna Birthday

Rashmika Mandanna Birthday

Rashmika Mandanna Birthday Special: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। बता दें कि 5 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। करोड़ों की कमाई करने वाली इस स्टार की जिंदगी हमेशा इतनी आसान नहीं रही एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार को किराया चुकाने में कठिनाई होती थी।

शुरुआती जीवन और पढ़ाई

रश्मिका का जन्म कर्नाटक के विराजपेट में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कूर्ग पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए मैसूर और फिर बेंगलुरु का रुख किया, जहां उन्होंने साइकोलॉजी और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की।

आर्थिक मुश्किलों से जूझता परिवार

आज भले ही रश्मिका लग्जरी लाइफ जीती हों, लेकिन बचपन में उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजरा। उनके पिता का कॉफी एस्टेट और फंक्शन हॉल चलाते थे। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने खुद बताया था कि परिवार की हालत इतनी खराब था कि घर का किराया देना भी मुश्किल हो रहा था। हालात इतने कठिन हो गए थे कि परिवार को बार-बार घर बदलना पड़ता था क्योंकि किराया देना मुश्किल हो जाता था।

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

रश्मिका को शुरू से ही एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में दिलचस्पी थी। कॉलेज के दौरान उन्होंने विज्ञापनों और मॉडलिंग में कदम रखा। साल 2014 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्हें पहचान मिली, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी।

ये भी पढ़ें:

फिल्मों में एंट्री और सफलता

रश्मिका की पहली फिल्म किरिक पार्टी थी, जिससे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और साउथ सिनेमा में अपनी जगह मजबूत कर ली। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में ‘श्रीवल्ली’ के किरदार ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। इस फिल्म के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

बॉलीवुड में भी जमाया कदम

साउथ में सफलता के बाद रश्मिका ने हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया और लगातार आगे बढ़ती रहीं। रश्मिका आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिनमें कॉकटेल 2 भी शामिल है।

Exit mobile version