Site icon Dainik Savera Times

Rashmika Mandanna का नया अवतार: ‘मैसा’ में बनेंगी आदिवासी योद्धा, फिल्म का पोस्टर और थीम देख फैंस हुए दीवाने

Rashmika Mandanna 'Movie' Maisa

Rashmika Mandanna ‘Movie’ Maisa : एंटरटेनमेंट डेस्क: पैन इंडिया की सबसे चर्चित और पसंदीदा अदाकाराओं में से एक, रश्मिका मंदाना अब एक बिल्कुल नए अवतार में दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली के बाद अब रश्मिका अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘मैसा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के पोस्टर और धमाकेदार लॉन्च ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

-‘मैसा’ – एक दमदार योद्धा की कहानी

‘मैसा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल और विजुअल सफर है जो दर्शकों को भारत की गहराई में बसे गोंड जनजातीय समाज की अनसुनी और अनदेखी दुनिया में लेकर जाती है। फिल्म में रश्मिका एक आदिवासी योद्धा की भूमिका निभा रही हैं एक ऐसा किरदार जो आज तक न उन्होंने निभाया है और न ही दर्शकों ने उन्हें इस रूप में देखा है।

पोस्टर में रश्मिका के चेहरे पर जो गुस्सा, जो आग और जो दृढ़ता दिखाई दे रही है, वह इस फिल्म की गंभीरता और उसकी कहानी की गहराई का संकेत देती है। रश्मिका का कहना है, “ये रोल मेरे लिए बेहद खास है एक दुनिया, जो मेरे लिए नई है; एक किरदार, जो पहले कभी निभाया नहीं और एक लुक, जो खुद मेरे लिए भी चौंकाने वाला था।”

-प्रोडक्शन हाउस का दमदार बयान

फिल्म का निर्माण Unformula Films द्वारा किया गया है, और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं रविंद्र पुल्ले, जिनके मुताबिक, “मैसा दो साल की गहन मेहनत का नतीजा है। हम एक ऐसी कहानी लेकर आना चाहते थे जो न सिर्फ मनोरंजन करे, बल्कि अपनी संस्कृति और भावना से लोगों को जोड़ दे।”

-फिल्म के लॉन्च के दौरान प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“हौसले में पली।
इरादों में अडिग।
वो दहाड़ती है।
सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए।”

-पैन इंडिया फिल्म, पैन-जनरेशन अपील

‘मैसा’ को एक पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया जा रहा है, और इसके जरिए रश्मिका एक बार फिर साबित करने को तैयार हैं कि वह हर जॉनर, हर भाषा और हर दर्शक वर्ग से जुड़ने की क्षमता रखती हैं।

-बैक टू बैक धमाके: रश्मिका की अपकमिंग फिल्में

रश्मिका की फिल्मी झोली में ‘मैसा’ के अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ में नजर आएंगी। साथ ही बहुप्रतीक्षित ‘पुष्पा 3’ में श्रीवल्ली के रूप में वापसी भी तय है। इसके अलावा ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘रेनबो’ जैसी फिल्मों में भी वह बेहद चैलेंजिंग और इमोशन-ड्रिवन किरदार निभा रही हैं।

Exit mobile version