Site icon Dainik Savera Times

Nithiin के साथ काम करेंगी अभिनेत्री Rashmika Mandanna

मुंबई : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता निथिन की जोड़ी फिर से साथ नजर आयेगी। रश्मिका अपनी नई फिल्म के लिए निथिन और निर्देशक वेंकी कुदुमुला के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।रश्मिका मंदाना ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि वह वेंकी कुदुमुला और निथिन के साथ एक फिल्म करेंगी। उन्होंने आने वाली फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है। उनके ट्वीट में लिखा ,यह ट्रायो (तिकड़ी) इतनी दुर्लभ है कि हम भी जानते हैं! वीएन ट्रायो कुछ अधिक एंटरटेनिंग और अधिक एक्साइटमेंट के साथ वापस आ गया है।

निथिन, रश्मिका और वेंकी की अपकमिंग फिल्म का प्रोडक्शन माइथरी मूवी मेकर्स बैनर के तहत नवीन येरनेनी और वाई रविशंकर द्वारा किया जाएगा। म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। इससे पहले निथिन, रश्मिका और वेंकी ने भीष्म में साथ काम किया था।

Exit mobile version