Site icon Dainik Savera Times

कॉकटेल 2 में Shahid Kapoor और Kriti Sanon के साथ काम करेंगी Rashmika Mandanna!

Cocktail 2 Movie : जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ काम करती नजर आ सकती है। वर्ष 2012 में सैफ अली खान और दिनेश विजान ने सुपरहिट फिल्म कॉकटेल बनाई थी।

इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अहम भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड में चर्चा है कि दिनेश विजान जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 बनाने वाले हैं ।इस फिल्म में पूरी नई स्टारकास्ट नजर आएगी। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन इसके लिए फाइनल हैं।

वहीं अब तीसरी लीड एक्ट्रेस के लिये रश्मिका मंदाना के नाम की चर्चा है। कृति सेनन और शाहिद कपूर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक साथ काम कर चुके हैं। फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आई थी।

फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी को लव रंजन ने लिखा है, जबकि इसका निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे। कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट बनकर तैयार है। फिल्म में ह्यूमर के साथ फ्रेंडशिप की बेहतरीन कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

Exit mobile version