Dainik Savera Times

Rashmika और Vijay के रिश्ते पर लगी मुहर, जानें रिश्ते को मिला कौन सा ‘Nick Name’

Rashmika Vijay marriage

Rashmika Vijay marriage: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित शादी को एक खास पहचान दे दी है। उनकी शादी का आधिकारिक नाम रखा गया है “द वेडिंग ऑफ विरोश”। यह वही नाम है, जिसे सालों पहले फैंस ने सोशल मीडिया पर गढ़ा था और जो समय के साथ इस जोड़ी की पहचान बन गया।

फैंस से शुरू हुई ‘विरोश’ की कहानी
दोनों सितारों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चलती रही हैं। ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से लेकर ऑफस्क्रीन साथ नजर आने तक, फैंस ने उन्हें एक साथ देखने की चाहत कभी नहीं छोड़ी। इसी चाहत ने “विरोश” नाम को जन्म दिया। ये विजय और रश्मिका के नामों का अनोखा संगम है। शुरुआत में यह सिर्फ एक हैशटैग था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके रिश्ते का प्रतीक बन गया।

ये भी पढ़ें- मौसम: तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी, टूट सकते हैं पुराने रिकॉर्ड

 

भावुक संदेश में जताया आभार
कपल ने अपने बयान में बताया कि यह नाम उनके सफर का हिस्सा तब से है, जब उन्होंने खुद भी इसे खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने लिखा कि फैंस ने उन्हें हमेशा साथ देखा, साथ जोड़ा और ढेर सारा प्यार दिया। उसी स्नेह के सम्मान में उन्होंने अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ विरोश” नाम देने का फैसला किया।

शादी की तारीख और जगह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शाही समारोह 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के खूबसूरत शहर Udaipur में आयोजित होगा। झीलों की नगरी में होने वाली इस शादी को लेकर पहले से ही उत्साह का माहौल है। हाल ही में कथित रिसेप्शन कार्ड के ऑनलाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: ग्रहों की मजबूत स्थिति से इन राशियों के लिए आज का दिन खास, जानें कैसा रहेगा दिन

 

सोशल मीडिया पर जश्न
फैंस ने #Virosh को ट्रेंड कराते हुए इसे “फैन थ्योरी से फॉरएवर तक की जादुई यात्रा” बताया। कई प्रशंसकों ने लिखा कि यह सिर्फ दो सितारों की शादी नहीं, बल्कि उन लाखों दिलों की खुशी है जिन्होंने सालों से इस पल का इंतजार किया। अब जब तारीख तय हो चुकी है और शादी का नाम भी आधिकारिक हो गया है, तो सबकी निगाहें उदयपुर में होने वाले भव्य समारोह पर टिकी हैं। “द वेडिंग ऑफ विरोश” न सिर्फ एक शादी, बल्कि फैंस और सितारों के बीच बने अनोखे रिश्ते का उत्सव बनने जा रही है।

Exit mobile version